फाजिल्का, 6 फरवरी: शहर में भाजपा के साथ युवाओं का जुडऩा लगातार जारी है। आज शहर के विभिन्न स्थानों पर कई युवाओं ने भाजपा में शमूलियत की। स्थानीय धींगड़ा कालोनी निवासी युवा नेता लक्की दहूजा ने भी परिवार सहित आज भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया है। उनके भाजपा में शामिल होने पर फाजिल्का से भाजपा उम्मीदवार सुरजीत कुमार ज्याणी ने स्वागत करते हुए पार्टी का सिरोपा पहनाकर भाजपा में शामिल किया। श्री ज्याणी ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वालों को पूरा मान सम्मान मिलेगा।