• Filmi Bytes
  • IGB News
  • IGB Hindi
  • IGB Punjabi
Saturday, April 11, 2026
  • Login
No Result
View All Result
NEWSLETTER
HindustanMetro.com
  • Home
  • India
  • Political
  • Business
    • Startups
    • Entrepreneur’s Story
  • Entertainment
    • Pollywood
    • Pollywood Bytes
    • Bollywood
    • Big Boss
    • Web Series
  • Lifestyle
    • Fashion & Beuty
    • Food
    • Health
    • Travels
    • Horoscope
  • Brandpost
  • हिंदी
  • Home
  • India
  • Political
  • Business
    • Startups
    • Entrepreneur’s Story
  • Entertainment
    • Pollywood
    • Pollywood Bytes
    • Bollywood
    • Big Boss
    • Web Series
  • Lifestyle
    • Fashion & Beuty
    • Food
    • Health
    • Travels
    • Horoscope
  • Brandpost
  • हिंदी
No Result
View All Result
HindustanMetro.com
No Result
View All Result
https://whatsapp.com/channel/0029Vb6ETIL3gvWWRfXURk36 https://whatsapp.com/channel/0029Vb6ETIL3gvWWRfXURk36 https://whatsapp.com/channel/0029Vb6ETIL3gvWWRfXURk36
Home Hindi

भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी जो विकास करवा सकती है: शाजिया इल्मी

Hindustan Metro News Wire by Hindustan Metro News Wire
February 7, 2022
in Hindi
Reading Time: 1 min read
A A
0
भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी जो विकास करवा सकती है: शाजिया इल्मी
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

साबूआना में कांग्रेस हुई साफ, दर्जनों परिवार भाजपा में शामिलफाजिल्का 7 फरवरी : फाजिल्का के कौने-कौने का विकास करवाने वाले भारतीय जनता पार्टी के सांझे उम्मीदवार तथा पूर्व स्वास्थ्य मंत्री चौ. सुरजीत कुमार ज्याणी ने आज भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाजिया इल्मी तथा दिल्ली गांधी नगर के विधायक अनिल वायपेयी के साथ फाजिल्का के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान गांव साबूआना के लोगों ने चौ. ज्याणी को जीत का आशीर्वाद दिया। गांव के दर्जनों कांग्रेेसी परिवार भाजपा में शामिल हो गए। इन परिवारों को चौ.ज्याणी ने सिरोपे पहना कर भाजपा में शामिल करवाया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में हर कार्यकर्ता को पूरा मान सम्मान दिया जाता है। इस मौके पर भाजपा में शामिल होने वाले गिरधारी लाल बाहमणीयां, ख्याली राम बाहमणीयां, बनवारी लाल बाहमणीयां, बदरी राम, पिरथी राम, महिन्द्र बाहमणीयां, दया राम, मिठू राम सहित अन्य परिवारों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं का कोई भविष्य है तथा न ही कांग्रेस पार्टी का देश में कोई भविष्य है। कांग्रेस पार्टी डूबता जहाज है, इस मेें कौन रहना चाहेगा।भाजपा में कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए चौ. ज्याणी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जमीन से उठी हुई पार्टी है, यहां हर कार्यकर्ता का पूरा मान-सम्मान होता है। छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी पार्टी में बड़े से बड़े पद पर पहुंच सकता है। चौ. ज्याणी ने आगे कहा कि उनकी पार्टी एक मात्र विकास की राजनीति करती है। जिस भी राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है वहां पर लोगों का विकास हुआ है, जबकि जिन भी राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनी है वह राज्य विकास के तरस रहे हैं। चौ. सुरजीत ज्याणी ने कहा कि ज्यादा दूर न ही जोओ फाजिल्का में ही नजर दौड़ा कर देख लो। यहां पर सालों तक कांग्रेस ने राज किया लेकिन हर बार फाजिल्का से कुछ न कुछ दूर ही करते रहे, जबकि भाजपा ने अपने 10 साल के कार्यकाल में जिला बनाने से लेकर, जिला अस्पताल, कैंसर अस्पताल, अंडर ब्रिज, ओवर ब्रिज, नवोदय स्कूल आदर्श स्कूल, शहर से बाहर नया बस अड्डा सहित दर्जनों ऐसे काम है जो कांग्रेस पार्टी सोच भी नहीं सकती। उल्टा कांग्रेस ने तो इन कामों को पूरा न होने देने के लिए जितनी हो सकती थीं रुकावटें ही खड़ी की थीं। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री चौ. ज्याणी ने कहा कि अब वह फाजिल्का की जनता से रेलवे वाशिंग लाइन तथा तार पार के किसानों को उनकी जमीनों के मालीकाना हक दिलाने का वायदा करते हैं, जिन्हें वे हर हाल में पूरा करवाएंगे चाहे उन्हें केन्द्र सरकार से लड़ कर भी क्यों न लाना पड़े। इस दौरान भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाजिया इल्मी व दिल्ली के विधायक अनिल वाजपेयी ने भी साबूआना सहित फाजिल्का के गांव बेगांवाली, बांडीवाला, ख्योवाली ढाब, अमरपुरा व चाननवाला में भी जनसंपर्क कर लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे। 

Tags: Fazilka
Hindustan Metro News Wire

Hindustan Metro News Wire

Next Post
गांव ख्योवाली में पूरी कांग्रेस साफ, सरपंच सहित पूरी पंचायत ही भाजपा में शामिल

गांव ख्योवाली में पूरी कांग्रेस साफ, सरपंच सहित पूरी पंचायत ही भाजपा में शामिल

Please login to join discussion
  • Filmi Bytes
  • IGB News
  • IGB Hindi
  • IGB Punjabi

© 2021-2026 Hindustan Metro | Manage By Bytes Internet Media Network.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • About
  • Home
  • NewsVoir
  • PR NewsWire
  • Privacy Policy

© 2021-2026 Hindustan Metro | Manage By Bytes Internet Media Network.