गांव ख्योवाली में पूरी कांग्रेस साफ, सरपंच सहित पूरी पंचायत ही भाजपा में शामिल

Feb 7, 2022 - 21:19
Feb 7, 2022 - 21:19
H
Hindi
LATEST NEWS
Logo
गांव ख्योवाली में पूरी कांग्रेस साफ, सरपंच सहित पूरी पंचायत ही भाजपा में शामिल
“गांव ख्योवाली में पूरी कांग्रेस साफ, सरपंच सहित पूरी पंचायत ही भाजपा में शामिल”
Favicon
Read more on hindustanmetro.com
7 Feb 2022
https://hindustanmetro.com/entire-congress-clean-in-village-khowali-entire-panchayat-including-sarpanch-join-bjp
Google News
गांव ख्योवाली में पूरी कांग्रेस साफ, सरपंच सहित पूरी पंचायत ही भाजपा में शामिल

फाजिल्का 7 फरवरी : जैसे जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है फाजिल्का में भारतीय जनता पार्टी का काफिला विशाल रूप धारण करता जा रहा है। गांवों में अन्य पार्टियों की पूरी की पूरी पंचायतें तक भाजपा में शामिल हो रही हैं। जिससे फाजिल्का हलका से भाजपा की जीत सुनिश्चित होती जा रही है। आज गांव ख्योवाली ढाब के सरपंच रमन झौरड़ ने पंचायत सदस्यों गुरनाम सिंह, अमन झौरड़, नीरज झौरड़, विकास झौरड़, मनोज पुनिया, इंदर सेन सहित कांग्रेस पार्टी का हाथ छोड़् कर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। इस मौके पर भाजपा उम्मीदवार तथा पूर्व स्वास्थ्य मंत्री चौ. सुरजीत ज्याणी ने उनका भाजपा में हार्दिक स्वगात किया।इस मौके पर उपस्थिति को संबोधित करते हुए चौ. ज्याणी ने भाजपा में शामिल हुए सरपंच एवं अन्यों को विश्वास दिलाया कि भाजपा में उनका पूरा मान सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग के लिए काम किया है और आगे भी करती रहेगी। फाजिल्का का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं छोड़ा जहां भाजपा ने अपने विकास के कीर्तिमान स्थापित न किए हों। सुरजीत कुमार ज्याणी ने कहा कि भाजपा ने ही फाजिल्का की सबसे प्रमुख मांगों जिला बनाने, नहरी पानी लाने व अंडर पास का निर्माण करवाने को प्राथमिकता से पूरा करवाया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में जो भी लोगों से वायदे किये वह सभी पूर्ण किए हैं। फिर भी कोई एक आध रह गया तो उसे इस बार सरकार बनाने पर पूर करवा देंगे।चौ. ज्याणी ने कहा कि भाजपा हमेशा ही विकास की राजनीति करती है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक मात्र लक्ष्य विकास ही है। सभी को साथ लेकर चलना तथा सभी का समान रूप से विकास करवाना। उन्हीं की रूप रेखा पर फाजिल्का के कौने कौने का विकास करवाया जाएगा। जनसंपर्क के दौरान चौ. ज्याणी को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। वे जिन भी गांवों में जा रहे हैं लोग खुल कर उनका स्वगात करते हैं। जिन गांवों में भी वर्करों की मीटिंग रखी जाती है पूरा का पूरा गांव उमड़ पड़ता है। वर्कर मीटिंग देखते ही देखते रैली का रूप लेने लगती है। दरअसल चौ. सुरजीत कुमार ज्याणी फाजिल्का के सर्वमान्य नेताओं में से एक हैं। फाजिल्का की सबसे बड़ी मांग जिला बनवाना उन्हें अन्य सभी नेताओं से बड़ा बनाता है। इस मौके पर गामीणों ने चौ. ज्याणी को विश्वास दिलाया कि इस बार चुनावों में उनकी एक तरफा जीत होगी।