• Entertainment News
  • ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ
  • हिंदी न्यूज़
  • ગુજરાતી સમાચાર
  • Naari
  • Horoscope
Wednesday, December 17, 2025
  • Login
No Result
View All Result
NEWSLETTER
HindustanMetro.com
  • Home
  • India
  • Political
  • Business
    • Startups
    • Entrepreneur’s Story
  • Entertainment
    • Pollywood
    • Pollywood Bytes
    • Bollywood
    • Big Boss
    • Web Series
  • Lifestyle
    • Fashion & Beuty
    • Food
    • Health
    • Travels
    • Horoscope
  • Brandpost
  • हिंदी
  • Home
  • India
  • Political
  • Business
    • Startups
    • Entrepreneur’s Story
  • Entertainment
    • Pollywood
    • Pollywood Bytes
    • Bollywood
    • Big Boss
    • Web Series
  • Lifestyle
    • Fashion & Beuty
    • Food
    • Health
    • Travels
    • Horoscope
  • Brandpost
  • हिंदी
No Result
View All Result
HindustanMetro.com
No Result
View All Result
https://whatsapp.com/channel/0029Vb6ETIL3gvWWRfXURk36 https://whatsapp.com/channel/0029Vb6ETIL3gvWWRfXURk36 https://whatsapp.com/channel/0029Vb6ETIL3gvWWRfXURk36
Home Hindi

लाधूका में अकाली दल को झटका, गुरमीत बिट्टू सहित अनेक अकाली परिवारों ने दिया सवना को समर्थन

Shivam Madaan by Shivam Madaan
February 16, 2022
in Hindi
Reading Time: 1 min read
A A
0
लाधूका में अकाली दल को झटका, गुरमीत बिट्टू सहित अनेक अकाली परिवारों ने दिया सवना को समर्थन
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

फाजिल्का/लाधूका: आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी नरेंद्र पाल सिंह सवना की मंडी लाधूका क्षेत्र में स्थिति दिनोंदिन मजबूत होती जा रही है। लाधूका क्षेत्र में सभी प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे आप प्रत्याशी नरेंद्र पाल सिंह के साथ जहां मंडी की आम पब्लिक जुड़ रही है, वहीं अन्य दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से भी समर्थन देने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को मंडी लाधूका में अकाली दल से जुड़े अकाली दल के जिला महासचिव सचिव गुरमीत सिंह बिट्टू, बबलू मदान, दलजीत सिंह बिंटू काठपाल, गुरविंदर सिंह मोंटी काठपाल, साजन सोढ़ी ने अपने समर्थक अनेक परिवारों के साथ आप प्रत्याशी नरेंद्र पाल सिंह सवना को समर्थन देने का ऐलान किया। इन सभी परिवारों को मंडी लाधूका प्रधान अमरजीत सिंह, सीनियर वाइस प्रधान कश्मीर चंद कंबोज, राजन कुक्कड़ सरपंच मुख्तयार सिंह, सुरेंद्र ढल्ला, राजू वधवा ने सिरोपे पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इससे पहले मंडी लाधूका पहुंचे नरेंद्र पाल सिंह सवना की टीम का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। पार्टी प्रत्याशी सवना की तरफ से उनके साथी मंजोत खेड़ा ने समर्थन देने वाले सभी परिवारों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि पूरी मंडी लाधूका पंजाब में होने जा रहे बड़े सियासी बदलाव में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार हो चुकी है। लोग जिन उम्मीदों के साथ आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं, उन उम्मीदों पर पार्टी हाईकमान व हर हलके से चुने जाने वाले उम्मीदवार हर हाल में खरा उतरेगा और पंजाबियों से किए हर वादे को पूरा किया जाएगा और दी गई हर गारंटी को लागू किया जाएगा। इस मौके पर मंजोत खेड़ा के साथ ब्लाक प्रधान वरिंदर शर्मा, कश्मीर चंद, सतीश वधवा, अरविंद गगनेजा, बबलू छाबड़ा, सुरजीत प्रजापत, प्रिंस चुघ, भजन कंबोज, अंकुश धंजू, रिंकू भूतना, काला खत्री, व अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Tags: Fazilka
Shivam Madaan

Shivam Madaan

Digital Media Journalist 😃

Next Post
Elect an honest leader and make Punjab prosperous: Arvind Kejriwal

Elect an honest leader and make Punjab prosperous: Arvind Kejriwal

Please login to join discussion
  • Entertainment News
  • ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ
  • हिंदी न्यूज़
  • ગુજરાતી સમાચાર
  • Naari
  • Horoscope

© 2021-2025 Hindustan Metro | Manage By Bytes Internet Media Network.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Entertainment News
  • ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ
  • हिंदी न्यूज़
  • ગુજરાતી સમાચાર
  • Naari
  • Horoscope

© 2021-2025 Hindustan Metro | Manage By Bytes Internet Media Network.